बांग्लादेश : मुस्ताफिजुर को साझेदार पाकर खुश हैं तास्किन

ढाका, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए आक्रामक तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के साथ साझेदारी से काफी खुश हैं।

तास्किन का मानना है कि मुस्ताफिजुर के साथ साझेदारी काफी अच्छी होगी।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ वेबसाइट के अनुसार तास्किन ने कहा, “मुझे आशा है कि हमारी साझेदारी काफी अच्छी होगी। मुस्ताफिजुर अपनी विविधता से बल्लेबाजों को छकाएंगे जबकि मैं अपनी तेजी से उन्हें डराउंगा।”

दोनों युवा खिलाड़ियों ने इस साल जून में भारत के खिलाफ खेले गए पहले दो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कमाल कर दिखाया था।

भारत के खिलाफ खेलने के दौरान तास्किन चोटिल भी हुए थे, जिस कारण वह दक्षिण अफ्रीका श्रंखला में नहीं खेल पाए। इसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ बांग्लादेश ए श्रृंखला के लिए वापसी की थी, लेकिन वह फिर घायल हो गए।

तास्किन को अब आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला का इंतजार है। बांग्लादेश ने आगामी श्रंखला के लिए शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है ।

तास्किन ने कहा, “मैं एक तरफ से बाउंसर दूंगा, जबकि मुस्ताफिजुर दूसरी ओर से बल्लेबाजों को व्यस्त रखेंगे।”

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन और मुस्ताफिजुर दोनो 20 साल के हैं और तास्किन का कहना है कि उनकी मुस्ताफिजुर के साथ काफी अच्छी साझेदारी है।

जिम्बाब्वे दो नवंबर को बांग्लादेश आएगा और तीन एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच और दो 20-20 मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493