ढाका, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की सेना ने शनिवार को ढाका के एक रेस्तरां में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में 20 बंधकों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें से कई विदेशी भी हैं।
सेना ने कहा कि 13 बंधकों को मुक्त कराने की बात कही है, जिनमें से एक जापानी और दो श्रीलंकाई नागरिक हैं।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के सुरक्षाबलों ने ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में आतंकवादियों के चंगुल से बंधकों को मुक्त कराने के लिए शनिवार सुबह अभियान चलाया, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए, जबकि एक अन्य को जिंदा पकड़ा गया। आतंकवादियों ने करीब 12 घंटे तक लोगों को बंधक बनाए रखा।
dharmpath.com dharmpath