ढाका, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नवनियुक्त गेंदबाजी कोच कोटर्नी वॉल्श टीम में अपने और अपने साथी गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस जैसी जोड़ी बनाना चाहते हैं, जो 1990 के दशक में सभी बल्लेबाजों के लिए खतरा थी।
वॉल्श को हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है।
वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, 53 वर्षीय वॉल्श के पारंपरिक कोच की जगह एक मेंटॉर की भूमिका निभाना चाहते हैं।
वॉल्श ने रविवार को कहा, “मैं अपने आप को एक पारंपरिक कोच के तौर से ज्यादा मेंटॉर के रूप में देखता हूं। मैं उनको उस परिस्थति में लाने में मदद करुं गा जिसमें वह सहज हों।”
अपने समय के महान गेंदबाज वॉल्श शनिवार रात ढाका पहुंचे और रविवार को तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) कार्यालय गए।
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ही क्रिकेट से जुड़ा रहा हूं चाहे वो ग्लोसेस्टर हो जमैका हो या वेस्टइंडीज। मैंने हमेशा तेज गेंजबाजों को तैयार किया है। कर्टली एम्ब्रोस उनमें से एक हैं।”
वॉल्श ने कहा, “इसलिए अगर मैं बांग्लादेश से दूसरा एम्ब्रोस निकाल सका तो मुझे खुशी होगी।”
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जोड़ी बनाई थी। अगर मैं ऐसी जोड़ी बांग्लादेश में बना सका तो मुझे बेहद खुशी होगी।”
dharmpath.com dharmpath