बांग्लादेश में ढाका हमले का मास्टरमाइंड मारा गया

ढाका, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुलशान कैफे हमले का मास्टरमाइंड नुरूल इस्लाम मरजान पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

मरजान आतंकवादी संगठन नियो-जेएमबी का सदस्थ था।

बीडीन्यूज24 ने ढाका के मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख मोनीरूल इस्लाम के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तड़के लगभग तीन बजे ढाका के मोहम्मदपुर में हुई।

पुलिस ने बताया कि मरजान के साथ उसका एक साथी भी मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493