ढाका, 30 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मंगलवार को तेज हवाओं और बारिश के साथ तूफान ‘मोरा’ ने दस्तक दे दी है।
तूफान के मद्देनजर पहले ही दक्षिण तटीय इलाकों से लगभग 300,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
बीडीन्यूज24 ने मौसम विभाग के हवाले से बताया, “तूफान ने कॉक्स बाजार के पास कुतुबदिया में लगभग सुबह लगभग 6 बजे के आसपास दस्तक दी।”
मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान के दौरान समुद्र की लहरें चार से पांच फुट तक उठ सकती है।
देश के आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यवाहक निदेशक अबू सैयद मोहम्मद हाशिम ने बताया कि कुल 88 चिकित्सीय इकाइयों, 6,010 स्थानीय स्वयंसेवियों और स्थानीय रेड क्रेसेंट के 15,000 स्वयंसेवियों को चौकस किया गया है।
आपदा एवं राहत प्रबंधन मंत्रालय ने 24 घंटे नियंत्रण कक्षों की स्थापना की है।
देश के 19 तटीय जिलों में 1.8 करोड़ लोग रहते हैं जिनमें से 10 तटीय क्षेत्र अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में हैं।
dharmpath.com dharmpath