ढाका, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सिरजगंज जिले में एक ट्रक और एक तिपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। तीन अन्य लोगों ने अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath