ढाका, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार सीमा के करीब बांग्लादेश समुद्र तट से लगे समुद्र में एक नौका के पलट जाने से चार रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुबह जब यह हादसा हुआ, उस वक्त नौका पर 33 शरणार्थी सवार थे। तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि एक शव को समुद्र से बरामद किया गया है।
नौका पलटने की घटनाओं में अगस्त के बाद से संघर्षग्रस्त म्यांमार से भागे 200 रोहिंग्याओं की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath