ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक जेल के बाहर सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक पूर्व जेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
बीडीन्यूज 24 के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि मृतक की पहचान रूस्तम अली के रूप में हुई है। वह इस जेल में अपनी सेवाएं दे चुका था और नवंबर 2015 में सेवानिवृत्त हो गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ढाका से लगभग 256 किलोमीटर दूर काशिमपुर जेल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई।
यह हमला संदिग्ध चरमपंथियों ने, राजशाही जिले में विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की हत्या के बाद किया है।
गौरतलब है कि राजशाही विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रजाउल करीम सिद्दीकी की शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath