बांग्लादेश में फोटो जर्नलिस्ट की हत्या मामले में 5 को फांसी

ढाका, 28 मार्च (आईएएनएस)। ढाका की एक अदालत ने मंगलवार को पुरस्कार विजेता फोटो जर्नलिस्ट आफताब अहमद की 2013 में हत्या के लिए पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई है।

इस फैसले की घोषणा ढाका के स्पीडी ट्रायल ट्रिब्यूनल4 के न्यायधीश अब्दुर रहमान सरदार ने की।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दोषियों में हुमायूं कबीर, हबीब हवालदर, बेलाल हुसैन, राजू मुंशी और मोहम्मद रसेल हैं। इनमें से रसेल और राजू मामले के दायर होने के समय से फरार है।

अदालत ने सबुज खान को सात साल जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। यदि वह जुर्माना नहीं भरते हैं तो वह एक साल अतिरिक्त जेल में बिताएंगे।

मामले के विवरण के अनुसार, रामपुरा में 25 दिसंबर 2013 को 80 वर्षीय फोटो जर्नलिस्ट की उसकी घर में हत्या हुई थी।

आफताब को 2006 में बांग्लादेश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘एकुशे पदक’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बांग्ला अखबार ‘द डेली इत्तेफाक’ के प्रमुख फोटोग्राफर के रूप में कार्य किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493