ढाका, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के नाटोर जिले में एक यात्री बस और एक हॉलर के बीच सीधी टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न् 4.20 बजे हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटना की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath