बांग्लादेश में बीएनपी का यातायात बंद समाप्त

ढाका, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया ने कहा कि जनवरी में उन्होंने जिस देशव्यापी यातायात बंद का आह्वान किया था, वह समाप्त हो चुका है। मीडिया में सोमवार को आई रपट से यह जानकारी मिली।

खालिदा ने एक बैठक के दौरान कहा, “यातायात बंद अब प्रभाव में नहीं है।”

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने 20 राजनीतिक दलों के एक कार्यक्रम में उन्हें शिरकत करने से रोके जाने पर पांच जनवरी को अपने कार्यालय से इस यातायात बंद का आह्वान किया था।

अनिश्चितकालीन बंद के दौरान छिटपुट यातायात अवरोध देखा गया था।

खालिदा ने फरवरी में आयोजित सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के दौरान यातायात बंद समाप्त करने के अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने मुसलमानों की दूसरी बड़ी धार्मिक सभा ‘बिस्व इज्तेमा’ के दौरान भी अपना यातायात बंद वापस नहीं लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493