ढाका, 14 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बंदरबान जिले में शनिवार को 70 वर्षीय बौद्ध भिक्षु की हत्या कर दी गई।
बीडीन्यूज24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने शुक्रवार रात उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि मॉग शु यू चाक को मठ में सुबह एक मजदूर ने मृत पाया। यह मठ बंदरबान के नैख्योगंचारी उपजिला में स्थित है। वे मठ के प्रमुख थे।
दो प्रमुख समलैंगिक कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद यह ताजा मामला सामने आया है।
उत्तरी बांग्लादेश में फरवरी में एक हिदू पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षो में संदिग्ध आतंकवादियों ने 20 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।
गृह मंत्री असादुज्जमान खान कमाल ने कहा कि हत्या का शक बौद्ध भिक्षु के संबंधियों पर है।
उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि हत्या में भिक्षु के संबंधी शामिल हैं।”
dharmpath.com dharmpath