ढाका, 14 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बंदरबान जिले में शनिवार को एक 75 वर्षीय बौद्ध भिक्षु की हत्या कर दी गई।
बीबीसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि बौद्ध भिक्षु का शव मंदिर के अंदर से बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि बेशारी के मंदिर में बौद्ध भिक्षु मॉग शु यू चाक पर कम से कम चार लोगों ने हमला किया।
दो प्रमुख समलैंगिक कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद यह ताजा मामला सामने आया है।
फरवरी में उत्तरी बांग्लादेश में एक हिदू पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षो में संदिग्ध आतंकवादियों ने 20 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।
dharmpath.com dharmpath