ढाका, 3 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बोगरा जिले में एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 27 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी खान मोहम्मद इरफान ने बताया कि घटनास्थल पर आठ यात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की बाद में मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
dharmpath.com dharmpath