ढाका, 24 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के और देशों की तरह बांग्लादेश के हिंदू समुदाय ने भी रंगों, मस्ती और उल्लास का त्यौहार होली धूमधाम से मनाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, इस त्यौहार के दिन राजधानी ढाका के मंदिरों में किसी भी अन्य सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लोग दिखे।
बंगाली हालांकि मुख्य रूप से दुर्गापूजा मनाते हैं, लेकिन उन्होंने होली भी धूमधाम से मनाई।
ढाका विश्वविद्यालय में छात्र मंगलवार की सुबह ही एक साथ रंगों में सरोबार हो नाचते और गाते दिखे।
हालांकि, यह मुख्य रूप से हिंदू त्यौहार है लेकिन कुछ मुसलमानों को भी अपने हिंदू दोस्तों के साथ होली मनाते देखा गया। हिंदुओं का मानना है कि होली एकता और दोस्ती का संदेश देता है और सांप्रदायिक विभाजन पर सेतु का काम करता है।
dharmpath.com dharmpath