बांग्लादेश : हिन्दू आश्रम के सेवक की हत्या

ढाका, 10 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पबना शहर में एक हिन्दू आश्रम के एक सेवक की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिन्दू आश्रम के सेवक नित्यरंजन पांडे(60) की हत्या सुबह उस समय की गई, जब वह टहलने निकले थे।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के अनुसार, नाटोर में एक इसाई दुकानदार और झेनायदाह में एक हिन्दू पुजारी की हत्या के कई दिनों बाद पांडे की हत्या हुई है।

विगत 40 दिनों से पांडे आश्रम में सेवक के रूप में सेवा दे रहे थे।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने पीछे से उनकी गर्दन और सिर पर हमले किए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम मामले की हर संभावित दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं। हम अभी नहीं कह सकते कि यह आतंकी हमला था।”

विगत दो साल में बांग्लादेश में इसी तरह से कई हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

बांग्लादेश में इस तरह हमलों के शिकार होने वालों में धर्मनिरपेक्ष लेखक और ब्लॉगर्स, ऑन लाइन कार्यकर्ता, विदेशी नागरिक , अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के कई सदस्य और अधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493