‘बागी’ के ट्रेलर में 30 फ्लाइंग किक

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बागी’ एक्शन दृश्यों से लबरेज होगी। इसमें 30 फ्लाइंग किक होंगी। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि टाइगर एक्शन दृश्यों को एक ‘अलग ही स्तर’ पर ले गए हैं।

शब्बीर ने कहा कि ‘बागी’ में टाइगर एक्शन दृश्यों को एक अलग मुकाम पर ले जाकर दर्शकों को चौंका देंगे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं ‘हीरोपंती’ बनाने के बाद जानता था कि मुझे ‘बागी’ से एक्शन को एक दूसरे मुकाम पर ले जाना होगा..मुझे फिल्म के पूरे एक्शन दृश्यों का खाका तैयार करने के लिए एक साल लगा। मैंने एक साल से अधिक समय तक अपनी टीम के साथ बैठकें कीं और एक्शन का खाका तैयार किया। उसके बाद ही हमने शूटिंग शुरू की।”

‘बागी’ के लिए टाइगर ने कलारीपयट्टू (मार्शल आर्ट की एक विधा) का कड़ा प्रशिक्षण लिया है। फिल्म में उनकी जोड़ीदार श्रद्धा कपूर भी एक्शन करती नजर आएंगी।

शब्बीर ने कहा, “श्रद्धा भी पहली बार एक्शन करती दिखेंगी। हम हमारे ट्रेलर लांच को लेकर थोड़े से घबराए हुए हैं और बहुत उत्साहित भी हैं।”

फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493