मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। शब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘बागी’ ने पहले दिन ही अपनी झोली में 11.87 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। शब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘बागी’ ने पहले दिन ही अपनी झोली में 11.87 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने टि़्वटर पर लिखा, “बागी पहला दिन : 11.87 करोड़। 2016 में गैर अवकाश के दिन सबसे बड़ी कमाई और साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई।”
एक बयान में गुरुवार को कहा गया, ” ‘बागी’ विदेशों में भी बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खाड़ी देशों में बॉक्स ऑफिस पर उसने 66 सिनेमाघरों में करीब 2,32,000 डॉलर कमाए हैं।”
साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और तेलुगू अभिनेता सुधीर बाबू हैं।
dharmpath.com dharmpath