‘बागी 2’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 25 करोड़

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत की। बागी 2 को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

फिल्म के निर्माताओं- साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक्शन फिल्म ‘बागी 2’ को दक्षिण भारतीय बाजारों सहित देशभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिससे यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘बागी 2’ में अभिनेत्री दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरन आदर्श ने भी ट्वीट किया, “बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। शानदार अभिनेता.. इस साल की अब तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने बाली फिल्म, समीक्षाओं को पार करते हुए, पद्मावत का एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए.. यह संख्या चौंकाने वाली है।”

इस फिल्म के लिए फिल्मी दुनिया के लोग भी टाइगर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “शानदार टाइगर श्रॉफ। बॉलीवुड गर्व से यह घोषणा कर सकता है कि हमारे पास हमारा अपना टोनी जा है।”

ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया, “टाइगर श्रॉफ, तुमने कर दिखाया। अब मैं बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन स्टार के साथ काम करने के बारे में सोच रहा हूं। शाबास! और ऊंचाइयां पाओ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493