‘बागी 2’ में टाइगर, दिशा पटानी का भांगड़ा

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘बागी 2’ के नए गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भांगड़ा करते नजर आएंगे।

फिल्म के गाने ‘मुंडिया तो बच के’ में टाइगर और दिशा पटानी भांगड़ा कर रहे हैं।

पिछले महीने मुंबई के स्टूडियो में इस गाने को फिल्मा चुके अहमद खान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “हर कोई पंजाबी गानों को नया रूप दे रहा है और ‘काला चश्मा’, ‘तेरी तो, तेरी तो, हमेशा याद सतावे’ आदि जैसी गानों से पहले रिलीज हुआ ‘मुंडिया तो बच के’ पंजाबी गानों की शान रहा है। चूंकि मुझे भी एक गाने को रिक्रिएट करना था तो मैंने इस गाने को चुना।’

अहमद खान ने कहा, “हमने इस गाने की हुक लाइन को बरकरार रखा है और गिनी दीवान ने गीत के पंजाबी लिरिक्स को हिंदी में तब्दील किया है। संदीप शिरोडकर ने संगीत को रीमिक्स किया है और ‘बिट पे बूटी’ को कोरियोग्राफ कर चुके राहुल शेट्टी अब ‘मुंडिया तो बच के’ में टाइगर और दिशा के भांगड़ा मूव के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है।”

फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493