बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह

छतरपुर- मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान कहा, ‘सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं। आपको विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं।सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। जब आप सफल होंगी तभी हमारा समाज और देश सफल होगा।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493