‘बाघी-2’ 30 मार्च को रिलीज होगी

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बाघी-2’ इस साल 30 मार्च को रिलीज होगी।

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बाघी-2’ इस साल 30 मार्च को रिलीज होगी।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म पहले 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

फिल्म के पहले भाग ‘बाघी’ में भी नजर आ चुके टाइगर ने गुरुवार को ट्वीट किया कि ‘बाघी-2’ 30 मार्च को रिलीज होगी। इसमें टाइगर अलग अवतार में नजर आएंगे।

इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी टाइगर के साथ दिखाई देंगी। उन्होंने ट्वीट किया, “प्यार के बाघी आपसे मिलने के लिए तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493