‘बाजीराव-मस्तानी’ की टीम ने जारी किया 60 फुट का पोस्टर

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के निर्माताओं ने बाजीराव का 60 फुट का पोस्टर जारी किया, जिनका किरदार फिल्म में रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के निर्माताओं ने बाजीराव का 60 फुट का पोस्टर जारी किया, जिनका किरदार फिल्म में रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

यह पोस्टर रणवीर और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में जारी किया।

रणवीर ने फिल्म में 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा, बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

रणवीर ने कहा, “फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ संजय लीला भंसाली एक का एक पुराना सपना है और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भंसाली ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभारी हूं।”

यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493