‘बाजीराव मस्तानी’ मेरे जीवन में मील का पत्थर : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म को अपने जीवन का मील का पत्थर बताया।

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म को अपने जीवन का मील का पत्थर बताया।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “फिल्म पूरी हुई। बाजीराव मस्तानी मेरे जीवन में मील का पत्थर है। संजय सर एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद। टीम को भी धन्यवाद। अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ आई हूं।”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में एफबीआई अधिकारी एलेक्स पैरिश एलेक्स की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उन्होंने पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

फिल्म में रणवीर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं।

यह फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493