बाटा ने दक्षिण भारत में सबसे बड़ा स्टोर खोला

बेंगलुरू, 2 जून (आईएएनएस)। प्रमुख जूता-चप्पल और एसेसरी ब्रांड बाटा ने बेंगलुरू में अपना 1,101वां स्टोर खोला है, जो दक्षिण भारत का उसका सबसे बड़ा स्टोर है।

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्सिस नसार्ड और बाटा दक्षिण एशिया के समूह प्रबंध निदेशक राजीव गोपालकृष्णन ने बुधवार को यहां ब्रिगेड रोड पर नया स्टोर लांच किया।

स्टोर 10 हजार वर्ग फुट से अधिक विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें महिला, पुरुष और बच्चों के लिए करीब 2,000 स्टाइल के उत्पाद रखे गए हैं।

हुमा ने इस अवसर पर कहा, “मैं बाटा के इस शानदार स्टोर की लांचिंग से जुड़कर काफी उत्साहित हूं। हर कोई यहां अपने पसंदीदा स्टाइल के आकर्षक और आश्चर्यजनक रूप से सस्ते उत्पाद पा सकता है। मैं खासकर बाटा के ताजातरीन कलेक्शन से काफी प्रभावित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493