काठमांडू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल से भारत अने वाली पहाड़ी नदियों के कारण आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण पाने के लिए मिलकर काम करने पर नेपाल और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है।
दोनों देशों के अधिकारियों ने नदियों के किनारे तटबंध निर्मित करने पर सहमति व्यक्त की है।
नेपाल के जनकपुर और काठमांडू में 16 से 21 अप्रैल के बीच नेपाल-भारत जल प्लावन एवं बाढ़ संयुक्त समिति (जेसीआईएफएम) की 11वीं बैठक के दौरान यह फैसले लिए गए।
समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, बैठक के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने कमला, बागमती और लाल बकैया नदियों का दौरा भी किया।
बैठक में कमला नदी के कारण आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण के लिए बासबिट्टा, बांदीपुर और किरातपुर इलाकों में, बागमती नदी के एक तट पर और बाल बकैया नदी पर लक्षमिनिया में तटबंध निर्मित करने का फैसला लिया गया।
गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के सदस्य (योजना) ए. के. सिन्हा ने बैठक में भारतीय टीम की अध्यक्षता की, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता जल-आपदा प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मधुकर प्रसाद राजभंडारी ने की।
dharmpath.com dharmpath