भोपाल- मध्यप्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है. इस अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सर्वे दल मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास पर केंद्रीय सर्वे दल के साथ बैठक कर रहे हैं. केंद्रीय सर्वे दल को प्रेजेंटेशन के माध्यम से अतिवर्षा की वजह से खराब हुई फसलों की जानकारी दी गई है.
dharmpath.com dharmpath