बातशुयाई पूरे सीजन के लिए बाहर

बर्लिन, 6 मई (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड के फारवर्ड मिची बातशुयाई टखने में चोट के कारण जर्मन लीग के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं।

जर्मन फुटबाल क्लब और खिलाड़ी ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में बातशुयाई ऋण करार पर खेल रहे हैं।

बेल्जियम के फुटबाल खिलाड़ी ने ट्वीट में कहा, “अभी के लिए यह अच्छी खबर है। मेरा सीजन खत्म होने ही वाला है और मैं बोरूसिया डार्टमंड के लिए नहीं खेल पाऊंगा।”

डार्टमंड ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “इस साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में उनके बेल्जियम टीम की ओर से खेलने के अवसर हैं।”

जर्मन क्लब ने हालांकि, इस बात की पुष्टि कर दी है कि बातशुयाई बाकी बचे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493