बादशाह, अर्जुन कानूनगो ने नोएडा में मचाया धमाल

नोएडा, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ‘प्रोपर पटोला’, ‘आज रात का सीन’, ‘बाकी बातें पीने बाद’ जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले रैपर बादशाह और गायक अर्जुन कानूनगो ने यहां लाइव प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंच पर बादशाह के आने से पहले कानूनगो ने यहां गार्डन गैलेरिया में ‘बाकी बातें पीने बाद’ गीत के साथ शो का आगाज किया।

इसके बाद बादशाह ने ‘डीजे वाले बाबू’, ‘चुल’, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ के नए गीत ‘काला चश्मा’ सहित कई गीत पेश किए।

दोनों ने जैसे ही कार्यक्रम में अपने गाने शुरू किए, वहां आसपास रोशनी जगमगा उठी। इन्हें सुनने के लिए काफी भीड़ जुटी थी, जो उनके धुनों पर थिरक रहे थे।

यह पहली बार नहीं था जब ‘सेल्फी’ रैपर ने मंच पर प्रस्तुति दी हो। रैपर ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में यहां प्रस्तुति दी थी।

बादशाह ने बताया कि उन्होंने दिल्ली/एनसीआर में अपनी प्रस्तुति का आनंद लिया।

एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के रिटेल प्रमुख मुनीश बलदेव ने बताया कि कार्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493