बादशाह की वीडियो में दिखेंगी वरीना हुसैन

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में इस साल फिल्म ‘लवरात्रि’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के ‘शी मूव इट लाइक’ की वीडियो में नजर आएंगी।

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में इस साल फिल्म ‘लवरात्रि’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के ‘शी मूव इट लाइक’ की वीडियो में नजर आएंगी।

उनकी अल्बम ‘वन’ का यह गीत 10 दिसंबर को रिलीज होगा।

वरीना ने आईएएनएस से कहा, “बादशाह संग शूटिंग शानदार रही। यह गाना पहले ही मुझे बहुत पसंद है। मैं इसमें तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आऊंगी। यह मेरी पहली पॉप वीडियो है और मुझे पहले से पता था कि अगर में पॉप सॉन्ग करूंगी तो वो बादशाह के साथ करूंगी।”

वह बादशाह को बेहद प्रतिभाशाली मानती हैं।

वरीना ने कहा, “संगीत को लेकर उनका बेहतरीन नजरिया है। मैं उनकी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। उनके और सोनी म्यूजिक टीम के साथ शूटिंग का मेरा शानदार अनुभव रहा। मुझे यकीन है कि यह संगीत सुनने वालों और प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493