बान की-मून ने भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 5 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए हमले की सोमवार को निंदा की। वह हालांकि पंजाब के पठानकोठ में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले पर टिप्पणी करने से बचे।

बान की-मून के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से दैनिक ब्रीफिंग में पठानकोट आतंकवादी हमले के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरे पास इस बारे में कहने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है।”

दुजारिक ने कहा, “कार्रवाई अभी भी चल रही है।”

उन्होंने कहा, “मजार-ए-शरीफ में हुआ हमला यकीनन एक आतंकवादी हमला है, जिसकी हम निंदा करते हैं। विशेषकर जबकि हम कह चुके हैं कि यह हमला राजनयिक ठिकाने पर हुआ है, जिसकी हिफाजत करने की जरूरत है।”

वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास पर हुए हमले की निंदा करते हुए दुजारिक ने कहा, “हमने हालिया वर्षो में विभिन्न जगहों पर राजनयिक अभियानों पर हमले होते देखे हैं। महासचिव ने इनके खिलाफ आवाज बुलंद की और इस बार भी उन्होंने यही किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493