बान की मून ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से वार्ता की

कोलंबो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गुरुवार को कोलंबो में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे से वार्ता की।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, श्रीलंका के उप विदेश मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने बुधवार रात बान की अगवानी की थी।

श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बान की मून की राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरिसेना, उत्तरी प्रांत के गर्वनर रेजिनाल्ड कूरे और विपक्षी तमिल नेशनल अलाएंस के सदस्यों से मुलाकात की संभावना है।

बान की मून तमिल विद्रोहियों से संघर्ष के खात्मे के बाद सुलह-सफाई की प्रक्रिया और 25 वर्षो के युद्ध के दौरान मानवाधिकार उल्लंघनों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए युद्ध अपराधों की जांच का मुद्दा उठाएंगे। यूएन रीजनल इंफोर्मेशन सेंटर फॉर वेस्टर्न यूरोप (यूएनआरआईसी) के अनुसार श्रीलंका में 25 साल तक चले संघर्ष में तीन लाख से अधिक लोग मारे गए थे।

2011 में बान की मून ने युद्ध अपराधों को लेकर एक जांच समिति बनाई थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यात्रा का देशभर में विरोध भी हो रहा है। राष्ट्रवादी समूहों ने संयुक्त राष्ट्र से श्रीलंका की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने की मांग की है।

बान की मून चीन के शहर हंगझौ में आगामी जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए 2 सितंबर को श्रीलंका से रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493