संयुक्त राष्ट्र, 4 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को हुए दो आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए इराक की सरकार से ‘इस घातक अपराध के दोषियों’ के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की।

बान के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने जिस तरह ईद की खरीदारी में जुटे लोगों को निशाना बनाया, उससे महासचिव सदमे में हैं।
दक्षिणी बगदाद के व्यस्त वाणिज्यिक जिले में शनिवार रात विस्फोटों से भरी एक कार को उड़ा दिया गया, जबकि एक आत्मघाती हमलावर ने शॉपिंग सेंटर के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया।
इन हमलों में 25 बच्चों सहित 126 लोगों की मौत हो गई, जबकि 152 अन्य घायल हो गए। यह इस साल देश में हुआ अब तक का सबसे घातक हमला है, जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। यह इराक में एक सप्ताह के भीतर तीसरा हमला है।
बयान के अनुसार, बान ने हमले के पीड़ितों और उनके परिजनों, इराक की सरकार तथा वहां की जनता के साथ सहानुभूति व संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
dharmpath.com dharmpath