बान ने शुक्रवार को जारी एक बयान में जवाबदेही सुनिश्चित करने और आतंकवादी हमलों के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया।
बान के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए दो आतंकवादी हमलों की महासचिव निंदा करते हैं, जो एक क्रिस्चन कॉलोनी तथा जिला अदालत में हुए।”
बयान में कहा गया, “महासचिव ने हमलों में गई जानों पर दुख जताया है। वह पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”
महासचिव के बयान में पाकिस्तान के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता भी जताई गई।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुए दो आतंकवादी हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath