बान ने यमन पर बैठक स्थगित की

संयुक्त राष्ट्र, 27 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने घोषणा की कि यमन के हालात पर विचार-विमर्श के लिए जेनेवा में आयोजित बैठक यमन की सरकार और दूसरे हितधारकों के आग्रह के बाद स्थगित कर दी गई है, क्योंकि वे बैठक की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय चाहते हैं।

बान के प्रवक्ता की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है, “महासचिव ने यमन में अपने विशेष दूत इस्माइल उल्द शेख अहमद से जेनेवा में 28 मई को होने वाली बैठक स्थगित करने के लिए कहा।”

संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रायोजित विचार-विमर्श बैठक यमन के नेतृत्व वाली राजनीतिक संक्रमण प्रक्रिया को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जेनेवा में 28 मई को होने वाली थी।

बयान में कहा गया है, “महासचिव जितनी जल्दी संभव हो यह बैठक बुलाने के लिए प्रयासरत हैं।”

बान ने कहा कि इस बात से उन्हें निराशा हुई है कि इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बैठक संभावित तिथि को शुरू नहीं हो पा रही। उन्होंने सभी पक्षों से भलाई के लिए बिना किसी पूर्व शर्त के संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित विचार-विमर्श में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493