चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता सुमंत अश्विन एक नई तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन फिल्म उनके पिता एम.एस. राजू कर रहे हैं।
यह दूसरा मौका है, जब बाप-बेटे की यह जोड़ी धमाल मचाने वाली है। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हो पाया है।
राजू ने 2012 में तेलूगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से अपने बेटे के फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग पिछले माह शुरू हुई। फिल्म में सीरत कपूर और मिष्ठी चक्रबर्ती मुख्य महिला किरदारों में हैं। राजू सर इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण कर रहे हैं।”
पटकथा लेखक रमेश समाला ने फिल्म की कहानी और संवाद लिखे हैं।
dharmpath.com dharmpath