बाफ्टा 2019 में पुरस्कारों से किसकी भरेगी झोली?

लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। रॉयल एल्बर्ट हॉल में रविवार को ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) द्वारा आयोजित ब्रिटिश अकेडमी अवार्ड्स में किस फिल्म की झोली पुरस्कारों से भरेगी इस पर सबकी नजरें हैं क्योंकि जल्द ही ऑस्कर अवार्ड समारोह भी होने वाला है तो ऐसे में कौन सी फिल्म ऑस्कर में धूम मचाएगी इसका भी अंदाजा मिल जाएगा।

ओलीविया कोलमैन अभिनीत ‘द फेवरेट’ 12 नामांकनों के साथ बाफ्टा 2019 में फेवरेट (पसंदीदा) है।

‘द फेवरेट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (योगर्स लेंथिमो), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ओलीविया कोलमैन), आउटस्टैन्डिंग ब्रिटिश फिल्म, ओरिजनल पटकथा, सिनेमेटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप-हेयर और एडिटिंग के लिए नामांकित हुई है, इसके अलावा कोलमैन की सहकलाकार रैचल वाइज और एमा स्टोन के भी सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने की संभावना है।

‘एम्पायर’ मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में कोलमैन ने कहा था कि भले ही उन्हें पुरस्कार समारोहों में शिरकत करना पसंद है लेकिन वह नर्वस भी होती हैं।

उन्होंने कहा, “पहली बात यह कि यह सबसे शानदार रात होती है और फिर बाद में आपको ज्यादा घबराहट होने लगती है। मैं काफी घबराने लगती हूं। मैं सोचती हूं कि अगर मैं जीती तो मैं क्या बोलूंगी?।”

फिल्म ‘बोहेमियन रैपसोडी’, ‘फर्स्ट मैन’, ‘रोमा’ और ‘अ स्टार इज बॉर्न’ को सात नामांकन मिले हैं, जबकि ‘वाइस’ को छह, ‘ब्लैकक्लांसमैन’ को पांच, ‘कोल्ड वार’ और ‘ग्रीक बुक’ को चार नामांकन मिले हैं।

‘कैन यू एवर फॉर्गिव मी?’, ‘मैरी पॉपिन्स रिटर्न्‍स’, ‘मैरी क्वीन ऑफ स्कॉट्स’ और ‘स्टेन एंड ओली’ को तीन-तीन नामांकन मिले हैं।

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार जीतने की दौड़ में ‘आइल ऑफ डॉग्स’, ‘स्पाइडर-मैन : इनटू द स्पाइडर वर्स’ और ‘इन्क्रेडिबल्स 2’ शामिल हैं।

फिल्म ‘कैरोल’ के निर्माताओं एलिजाबेथ कार्लसन और स्टीफन वूली को ब्रिटिश सिनेमा में योगदान देने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493