बायर्न के अगले 3 मैच नहीं खेल पाएंगे रिबेरी और बेनातिआ

म्यूनिख, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले फ्रांसीसी मिडफील्डर फ्रैंक रिबेरी और मोरक्को के मेधी बेनातिआ चोटिल होने के कारण क्लब के अगले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह घोषणा की।

सिन्हुआ के मुताबिक चैम्पियंस लीग में दिनामो जगरेब के खिलाफ हुए मैच में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले दोनों खिलाड़ी फिर से चोटिल हो गए।

हालांकि बायर्न यह मैच 2-0 से जीतने में सफल रहा।

क्लब के चिकित्सक वॉकर ब्राउन के अनुसार, दोनों ही खिलाड़ियों को मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण रिबेरी और बेनातिआ को अगले तीन मैचों से बाहर होना पड़ा है।

कोच जोसेफ गुआर्डियोला ने शुक्रवार को कहा, “हमने फिर से अपने दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खो दिया।”

रिबेरी नौ महीने के बाद चोट से उबर कर शनिवार को मैदान पर लौटे थे जबकि बेनातिआ 2014 की गर्मियों के बाद से आठवीं बार चोटिल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493