बायर्न ने एंसेलोटी को बर्खास्त किया

म्यूनिख, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बायर्न म्यूनिख ने गुरुवार को अपने मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी को बर्खास्त कर दिया।

चैम्पियंस लीग ग्रुप स्तर पर पेरिस सेंट जर्मेन के हाथों मिली 0-3 की हार के बाद क्लब प्रबंधकों ने यह फैसला लिया।

घरेलू सीजन में बायर्न अभी तीसरे स्थान पर है। उसके पहले स्थान पर काबिज बोरूसिया डार्टमंड से तीन अंक कम हैं।

फ्रांस के विली सैगनोल को फिलहाल क्लब का मुख्य कोच बनाया गया है। वह इस साल गर्मियों से कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं। वह रविवार को हेर्था बर्लिन के साथ होने वाले जर्मन लीग मुकाबले में केयरटेकर कोच की भूमिका अदा करेंगे।

एंसेलोटी ने 2016 में बायर्न का कोच पद सम्भाला था। क्लब 2013 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतना चाहता था और इसी कारण उसने एसी मिलान, रियल मेड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन के पूर्व कोच एंसेलोटी की सेवाएं ली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493