बायर्न ने कोमान के साथ लोन आधारित करार किया

म्यूनिख, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने फ्रांस की अंडर-21 टीम के सदस्य किंग्सले कोमान के साथ लोन पर आधारित करार किया है।

म्यूनिख, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने फ्रांस की अंडर-21 टीम के सदस्य किंग्सले कोमान के साथ लोन पर आधारित करार किया है।

कोमान इससे पहले इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेल रहे थे। युवेंतस ने दो साल के लोन आधारित करार के तहत कोमान को म्यूनिख भेजना स्वीकार कर लिया है।

करार में कोमान को बायर्न द्वारा खरीदे जाने की सभावना के लिए भी जगह रखी गई है। दोनों क्लबों ने हालांकि करार की अन्य शर्तो को लेकर चुप्पी रखी।

कोमान ने इस स्थानांतरण को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगले दो साल तक बायर्न के साथ उनका करियर नया मोड़ लेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493