बायर्न ने गोलकीपर उलरिच का करार बढ़ाया

म्यूनिख, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने अपने गोलकीपर स्वेन उलरिच का करार बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नए करार के मुताबिक उलरिच अब क्लब के साथ 2021 तक बने रहेंगे।

उलरिच ने 2015 में स्टटगार्ट से बायर्न का रुख किया था। क्लब ने उनकी अच्छी सेवा को देखते हुए उनके करार को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।

उलरिच ने बायर्न के लिए 17 जर्मन लीग मुकाबलों में हिस्सा लिया है। सितम्बर 2017 में जर्मन अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर मैनुएल नुएर के चोटिल होने के बाद से वह प्रथम टीम का हिस्सा हैं।

बायर्न अभी जर्मन लीग तालिका में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लिपजिग से 18 अंक आगे रहते हुए पहले स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493