बायर्न ने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाया

म्यूनिख, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने क्लब के अहम खिलाड़ियों-थॉमस मुलर, जाबी अलोंसो, जावी मार्तिनेज, जेरोम बोतांग के अनुबंध को बढ़ा दिया है। इस बात की घोषणा क्लब ने शुक्रवार को की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक मुलर बोतांग, और मार्तिनेज का अनुबंध 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है जबकि अलोंसो का अनुबंध एक साल तक के लिए ही बढ़ाया गया है। इन सभी का अनुबंध 2015-16 में समाप्त हो रहा था।

मुलर, बोतांग, मार्तिनेज का नया अनुबंध पांच साल का है।

मुलर ने इस पर कहा कि उन्हें बायर्न के साथ अनुबंध बढ़ा कर खुशी है। यह उनके लिए गर्व की बात है।

अलोंसो ने कहा, “मैंने म्यूनिख के साथ अपने करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। मैं और मेरा परिवार म्यूनिख में खुश है।”

जर्मन मीडिया की मानें तो मुलर बायर्न के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493