बायर्न पर जीत टीम के सबसे शानदार प्रदर्शन के करीब : सिमोन

मेड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन ने कहा है कि उन्होंने बार्यन म्यूनिख के खिलाफ अपनी टीम का लगभग सबसे अच्छा प्रदर्शन देखा है। एटलेटिको ने चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मैच के पहले चरण में म्यूनिख को 1-0 से मात दी थी।

मैच के बाद बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “अगर क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना के खिलाफ हुए मैच को हटा दिया जाए तो टीम का यह प्रदर्शन उसके इस सत्र के सबसे अच्छे प्रदर्शन के काफी करीब था। हम जिस तरह से मैच खेलना चाहते थे वैसे ही खेले।”

उन्होंने कहा, “ज्यादा विविधता वाले विपक्षी के खिलाफ खेलना हमारे किए मुश्किल खड़ी करता है।”

उन्होंने कहा, “पहला चरण खत्म हो चुका है लेकिन दूसरा चरण बाकी है जोकि काफी महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493