मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के विरुद्ध बुधवार को चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के प्रशंसकों द्वारा किए गए खराब व्यवहार के कारण यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन्स (यूईएफए) बायर्न के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। यूईएफए ने गुरुवार को यह घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एलियांज एरिना में हुए मुकाबले के दौरान बायर्न म्यूनिख के प्रशंसक मैदान में घुस आए और उन्होंने ऐसा बैनर दिखाया जिस पर आपत्तिजनक संदेश लिखे हुआ था।
यूईएफए के बयान के अनुसार, यूईएफए नियंत्रण, नैतिकता और अनुशासनिक निकाय 31 मई को इस मामले पर कार्रवाई शुरू करेगा।
dharmpath.com dharmpath