बायर्न म्यूनिख ने क्लब डॉक्टर हांस का इस्तीफा स्वीकार किया

म्यूनिख, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने क्लब डॉक्टर हांस विल्हेल्म म्यूलर वोल्फार्ट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हांस विल्हेल्म के साथ उनकी पूरी चिकित्सीय टीम ने क्लब को अलविदा कह दिया है।

हांस विल्हेल्म चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में टीम को मिली हार की जिम्मेदारी उन पर थोपे जाने से नाराज चल रहे थे। बायर्न को इस मैच में पोटरे से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, बायर्न के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी अर्जेन रोबेन, फ्रैंक राइबरी, मेधी बेनाटिया, जावी मार्टिनेज, डेविड अलाबा और बास्टियन स्केविनस्टाइजर जैसे खिलाड़ी अभी चोटिल चल रहे हैं।

जर्मन मीडिया में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि पोटरे से मिली हार के बाद क्लब के मुख्य कार्यकारी कार्ल हींज रुमेनीगे ने क्लब डॉक्टर हांस विल्हेल्म से खिलाड़ियों के चोट को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद हांस ने पद छोड़ने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493