बायोकॉन का शुद्ध लाभ 13 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जैवप्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़ा। इस दौरान उसे 103 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले की समान अवधि में 91 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय इस दौरान 10 फीसदी बढ़कर 857 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 779 करोड़ रुपये थी।

बिक्री से कंपनी की आय इस दौरान नौ फीसदी बढ़कर 828 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 761 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की अन्य आय इस दौरान 60 फीसदी बढ़कर 29 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 18 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि अमेरिकी संस्थान साइंस कैरियर्स ने कंपनी को 2015 में 20वीं सबसे बड़ी वैश्विक जैवप्रौद्योगिकी रोजगारदाता कंपनी बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493