बायोपिक में काम करने के लिए उत्साहित हैं युविका

मंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री युविका चौधरी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें हरियाणा के करनाल में स्थित एक समाजिक कार्यकर्ता पर आधारित बायोपिक में काम करने का मौका मिला।

युविका ने एक बयान में कहा, “मैं ‘एसपी चौहान’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश महसूस कर रही हूं। यह फिल्म मेरे किरदार और उसके पति के इर्द-गिर्द घूमती है। मेरे पति का किरदार जिमी शेरगिल निभा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म दर्शाती है कि भारतीय पत्नियां अपने पति की ताकत हैं। यह एक हरियाणवी किरदार है।”

वह आखिरी बार 2016 में फिल्म लकीरें में नजर आई थी। इसके अलावा, वह शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी नजर आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493