बायोपिक में परिणीति को अपने किरदार में पसंद करेंगी सानिया

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का मानना है कि अगर उन पर बायोपिक बनती है तो वह चाहेंगी कि पर्दे पर परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभाएं।

सानिया ने सोमवार को इस वर्ष के एनआरआई पुरस्कार समारोह में कहा, “दीपिका (पादुकोण) और परिणीति दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन परिणीति मेरे अधिक करीब है। अगर मुझ पर बायोपिक बनती है तो मैं पर्दे पर परिणीति को अपने किरदार में देखना पसंद करूंगी।”

सानिया को यहां इंडियाज आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सानिया ने अपने भाषण में कहा कि वह टेनिस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर की यात्रा करती हैं, जिसके चलते वह खुद को एनआरआई मानती हैं।

सानिया ने कहा, “मैं वर्ष में लगभग 30 सप्ताह यात्रा करती हूं और कई अनिवासी भारतीयों के साथ बातचीत करती हूं। ईमानदारी से दुनियाभर में तीन करोड़ एनआरआई हैं, इसलिए जब भी मैं कहीं भी भारतीयों को देखती हूं, मुझे घर जैसा महसूस होता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे हर जगह से समर्थन मिला और मैं जहां भी जाती हूं, मुझे समर्थन मिलता है। मैं इसकी आभारी हूं। मैं देश के बाहर बहुत सारा समय बिताती हूं, इसलिए मुझे एनआरआई जैसा महसूस होता है।”

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह के पुरस्कार खासतौर पर एनआरआई के लिए भारतीय होना महसूस कराता है। यह मायने नहीं रखता कि आप वर्तमान में दुनिया के कौन से हिस्से में रह रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493