बायोपिक से संजय दत्त को जाना : विक्की कौशल

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी की आगामी बायोपिक में दर्शकों को अभिनेता संजय दत्त के असल जीवन को जानने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी की आगामी बायोपिक में दर्शकों को अभिनेता संजय दत्त के असल जीवन को जानने में मदद मिलेगी।

अभिनेता ने बताया कि बायोपिक पर काम करने के बाद उन्होंने संजय के जीवन को जाना।

यह पूछे जाने पर कि क्या बायोपिक में संजय दत्त के जीवन का अलग पक्ष देखने को मिलेगा? इस पर विक्की ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मुझे अलग पक्ष के बारे में पता नहीं, लेकिन सही मायने में उनका जीवन दिखाया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “यह मनोरंजक होगी। यह आपको रुलाएगी और हंसाएगी। यह एक शानदार कहानी है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक व्यक्ति इस तरह भी जीता है।”

संजय दत्त पर हिरानी की बायोपिक अलगे साल 30 मार्च को रिलीज होगी। यह विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

रणबीर कपूर इसमें संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोइराला, करिश्मा तन्ना, दीया मिर्जा और जिम सरभ भी हैं।

फिल्म के बारे में ‘मसान’ अभिनेता ने कहा, “मैं संजय दत्त की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं हमेशा उन्हें देखता था, लेकिन इस कहानी की वजह से मुझे संजय दत्त को इंसान के रूप में पहचानने में मदद मिली। मुझे लगता है कि दर्शकों को भी इसमें मजा आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493