बारिश ने रद्द किया आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दूसरा मैच

नेपियर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की चैपल-हेडली श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

मैक्लीन पार्क में खेले जाने वाले इस मैच में शुरू से ही बारिश ने परेशान किया और बिना कोई गेंद फेंके अंपायरों ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, इस मैच के रद्द होने का मतलब है कि आस्ट्रेलिया अब इस श्रृंखला को नहीं जीत सकता। पहले मैच में उसे किवी टीम से हार मिली थी। मेहमान टीम के पास इस मैच को जीत कर श्रृंखला में वापसी का मौका था, लेकिन बारिश ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।

मैच शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दी, जो काफी देर बार रूकी। इसके बाद अंपायरों ने कई बार मैदान का जायजा लिया। बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी और फिर अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493